Wednesday, 4 November 2020

महाराष्ट्र में इटली माफिया की सरकार कर रही प्रेस की आजादी पर हमला : भाजपा https://ift.tt/366ioPI

नई दिल्ली, 4 नवंबर(आईएएनएस)। मुंबई में रिपब्लिक टीवी के एडिटर इन चीफ अर्णब गोस्वामी की गिरफ्तारी पर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। भाजपा ने कहा है कि मुंबई में इटली माफिया की सरकार प्रेस की आजादी पर हमला कर रही है। महाराष्ट्र में कंधा शिवसेना का है तो गोली कांग्रेस की है। भाजपा ने इसे पत्रकारिता के लिए काला दिन बताया है।

भाजपा की तरह से पार्टी मुख्यालय पर प्रेस कांफ्रेंस कर राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा, आज सच बोलने पर जो अर्णब गोस्वामी के साथ हुआ वो कल आप के साथ भी हो सकता है। बंद केस को खोल देना, कहां का लोकतंत्र है? जिस भी पत्रकार या आम आदमी ने महाराष्ट्र में सवाल उठाया है, उसके साथ जिस तरह सोनिया सेना की सरकार ने व्यवहार किया गया है, वह धिक्कार के योग्य है। संबित पात्रा ने कहा समर शेष है, नहीं पाप का भागी केवल व्याध जो तटस्थ हैं, समय लिखेगा उनके भी अपराध।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि 2014 से पहले दस वर्षों तक जिस प्रकार की सरकार रही। वह एक इटैलियन कुल की सरकार रही। मुसोलिनी के राइट हैंड रह चुके पिता की पुत्री आज जिस प्रकार भारत वर्ष में माफियाराज स्थापित कर रही है। यह सबके सामने हैं। संबित पात्रा ने इस दौरान महाराष्ट्र में अभिव्यक्ति की आजादी पर हमले से जुड़े कई केस का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि हम किसी एक व्यक्ति के लिए नहीं, हर व्यक्ति के लिए आवाज उठा रहे हैं। यह मौलिक अधिकारों पर हमला है।

एनएनएम-एसकेपी



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
BJP mafia government is attacking freedom of press in Maharashtra: BJP
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2JzY1TD

No comments:

Post a Comment

‘किंगपिन’ कुलकर्णी और मनीषा ने कैसे रची पूरी साजिश? कोर्ट में CBI ने बताई पूरी कहानी<br> https://ift.tt/UfxAp3J

Neet पेपर लीक मामले में जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे इसमें नए खुलासे हो रहे. CBI के मुताबिक मनीषा वाघमारे इस पूरे नेटवर्क की अहम...