Wednesday, 4 November 2020

आपातकाल की याद दिलाता है अर्णब के खिलाफ सत्ता का दुरुपयोग : शाह https://ift.tt/34VgWAD

नई दिल्ली, 4 नवंबर (आईएएनएस)। गृहमंत्री अमित शाह ने रिपब्लिक टीवी के एडिटर इन चीफ अर्णब गोस्वामी की बुधवार को मुंबई में हुई गिरफ्तारी पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने घटना की तुलना आपातकाल से करते हुए लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला बताया है। गृहमंत्री अमित शाह ने महाराष्ट्र में गठबंधन की सरकार पर भी निशाना साधा।

गृहमंत्री अमित शाह ने गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने एक बार फिर लोकतंत्र को शर्मसार किया। रिपब्लिक टीवी और अर्णब गोस्वामी के खिलाफ राज्य की सत्ता का दुरुपयोग व्यक्तिगत स्वतंत्रता और लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला है। यह आपातकाल की याद दिलाता है।

गृहमंत्री अमित शाह के अलावा मोदी सरकार के कई अन्य वरिष्ठ मंत्रियों ने भी अर्णब गोस्वामी की गिरफ्तारी की निंदा की है। सभी ने इसे प्रेस की आजादी का दमन और इमरजेंसी जैसी कार्रवाई कहा है। भाजपा ने इस मामले में बुधवार दोपहर प्रेस कांफ्रेंस बुलाकर पूरे घटना पर महाराष्ट्र सरकार की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। भाजपा मुख्यालय पर प्रेस कांफ्रेंस कर राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि इटली माफिया सरकार महाराष्ट्र में प्रेस की आजादी पर हमला कर रही है।

एनएनएम-एसकेपी



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Emergency reminds of abuse of power against Arnab: Shah
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/38aN5Go

No comments:

Post a Comment

300 साल पुरानी भारत की 'सीक्रेट' डिश, जिसके दीवाने हो चुके हैं इस राज्य के लोग; 'बिसि बेले बाथ' के लिए लगती लाइनें<br> https://ift.tt/wQvJciD

Bisi Bele Bath Dish: भारत में कई सारी सीक्रेट डिश खाने को मिलती हैं. उनमें से 300 साल पुरानी 'बिसि बेले बाथ' भी है, जिसके पीछे एक बड...