Wednesday, 31 March 2021

Covid-19 India: अक्टूबर के बाद देश में अब तक सबसे ज्यादा संक्रमित सामने आए, 24 घंटे में दर्ज हुए 72,330 मामले https://ift.tt/3weVbap

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस (Coronavirus) महामारी को लेकर स्थिति लगातार बिगड़ती नजर आ रही है। जहां बीते दिनों दैनिक मामले 50 हजार के पार पहुंचे थे, वहीं अब दैनिक मरीजों की संख्या 70 हजार से अधिक हो गई है। पिछले 24 घंटों में देश में 72,330 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जो अक्टूबर 2020 के बाद से दैनिक मामलों के अब तक के सबसे बड़े आंकड़े हैं। 

नए आंकड़ों के साथ ही गुरुवार तक देश में कोरोना से ग्रसित कुल मरीजों की संख्या 1,22,21,665 पर पहुंच गई है। वहीं सक्रिय मामले बढ़कर 5,84,055 हो गए हैं, जो कि कुल संक्रमणों का 4.78 प्रतिशत है।

गुजरात के जामनगर एयर बेस पर रात 11 बजे उतरे 3 और राफेल

बात करें रिकवरी दर की तो यह घटकर 93.89 प्रतिशत हो गई है। जबकि मौतों के मामले में भी बढ़ोतरी हुई है। इस महामारी से 24 घंटे में 459 लोगों ने दम तोड़ दिया है। जिसके बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,62,927 हो गई है। देश में अब मृत्यु दर 1.33 प्रतिशत है। 

हालांकि राहत की बात यह कि जहां कोरोना से संक्रमित होने वालों की संंख्या में इजाफा हुआ है। वहीं इस बीमारी को हराने वालों की संख्या भी बढ़ी है। अब तक कुल 1,14,74,683 लोग ठीक हो चुके हैं।

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च ने कहा है कि 31 मार्च तक 24,47,98,621 नमूनों का परीक्षण किया जा चुका था। वहीं बुधवार को 11,25,681 नमूनों का परीक्षण किया गया।

भारत 6 महीने पहले संक्रमण की पहली लहर को झेल चुका है और उस समय 16 सितंबर को देश में सबसे ज्यादा 93,617 मामले और 15 सितंबर को सबसे ज्यादा 1,169 मौतें दर्ज हुईं थीं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, 8 राज्यों - महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, गुजरात, पंजाब और मध्य प्रदेश में कोविड-19 के नए मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। केंद्र ने इन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को स्थिति को काबू करने के लिए कड़े कदम उठाने की सलाह दी है। 

अब तक कुल मरीजों की संख्या 

1 करोड़ 22 लाख 21 हजार 665

ठीक हुए मरीजों की संख्या 

1 करोड़ 14 लाख 74 हजार 683 

कोरोना से मरने वालों की संख्या 

1 लाख 62 हजार 927

कुल एक्टिव मामलों की संख्या

5 लाख 84 हजार 055

देश में कुल वैक्सीनेशन

6 करोड़ 51 लाख 17 हजार 896



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Covid-19 India: 72,330 cases found in 24 hours, highest recorded after October
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3fwS2wL

No comments:

Post a Comment

आखिर तुकाराम मुंढे जैसे ईमानदार अफसरों से क्यों डरती है हमारी भ्रष्ट व्यवस्था? 21 साल में 25 ट्रांसफर! अच्छे काम को क्यों नहीं मिलती शाबासी<br> https://ift.tt/Z2A1VFG

Who is Tukaram Mundhe? हमारे देश की भ्रष्ट व्यवस्था आखिर तुकाराम मुंढ़े जैसे ईमानदार अफसरों से क्यों डरती है? वे जनहित में बढ़िया काम करते ह...