Tuesday, 3 November 2020

नाबालिग ने महिला से दुष्कर्म कर सोशल मीडिया पर अपलोड किया वीडियो https://ift.tt/35Zuj1O

कानपुर (उप्र), 4 नवंबर (आईएएनएस)। कानपुर में 17 साल के लड़के ने करीब 30 साल की महिला के साथ दुष्कर्म किया, उसका वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। पीड़िता के ससुराल वालों ने वीडियो देखने के बाद महिला को घर से बाहर निकाल दिया है।

सदर पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर दिनेश सिंह ने कहा, सदर पुलिस सर्कल की सीमा के एक इलाके में 17 वर्षीय लड़के ने 30 वर्षीय विवाहित महिला के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया और इसका एक वीडियो बनाया। उसने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

घटना 5 महीने पहले की है लेकिन तब महिला ने कुछ नहीं कहा। वीडियो वायरल होने के बाद जब उसे अपमानित किया गया और घर से बाहर निकाल दिया गया, तब उसने पुलिस से मदद मांगी।

महिला ने 2 दिन पहले सदर पुलिस को लिखित शिकायत दी। इसमें उसने कहा कि दुष्कर्म की घटना 5 महीने पहले हुई थी और हाल ही में आरोपी ने घटना का वीडियो पोस्ट किया है।

सिंह ने कहा कि इस मामले की जांच की जा रही है। फरार आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं महिला अब अपने माता-पिता के साथ रह रही है।

एसडीजे-एसकेपी



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Minor raped woman and uploaded video on social media
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3mRx5gp

No comments:

Post a Comment

रूट एक ही, लेकिन किराया 8 हजार से 18 हजार! एयरलाइंस कंपनियों की मनमानी पर SC ने जताई चिंता<br> https://ift.tt/UfxAp3J

Airlines Ticket: सुप्रीम कोर्ट ने त्योहारों और छुट्टियों के दौरान हवाई जहाज के टिकटों की कीमत में भारी इजाफे को लेकर गहरी चिंता जताई. कोर्ट ...