Wednesday, 4 November 2020

उप्र : पर्यावरण की स्वच्छता के लिए साइकल से ऑफिस जा रहे मंत्री https://ift.tt/32hihzI

लखनऊ, 5 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने स्वच्छ पर्यावरण के अभियान को बढ़ावा देने के लिए अब साइकल से अपने कार्यालय जाना शुरू कर दिया है।

इतना ही बुधवार को निरीक्षण करने के लिए बांग्ला बाजार और आशियाना इलाकों में पॉवर सब-सेंटर्स तक भी वे साइकल से ही गए। उन्होंने उपभोक्ताओं से मुलाकात की और बिजली व्यवस्था में सुधार करने के बारे में फीडबैक लिया। मंत्री ने उपभोक्ताओं से कहा कि वे बिजली संबंधी समस्याओं के लिए हेल्पलाइन नंबर 1912 पर शिकायत दर्ज करें। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपना लंबित बकाया भी चुकाएं।

कई उपभोक्ताओं ने मौके पर ही अपने बिल जमा किए और उन्हें मोबाइल वैन से तत्काल रसीद भी दी गईं। पिछले एक महीने में ऊर्जा विभाग और उसकी सतर्कता विंग द्वारा शुरू किए गए संयुक्त अभियान से राजस्व विभाग को 1,302 करोड़ रुपये मिले हैं।

निरीक्षण के लिए आए मंत्री ने कहा, बिजली काटना विकल्प नहीं है। हमने व्यवस्था की है कि बड़े डिफॉल्टर उपभोक्ता 4 किश्तों में अपने वर्तमान बिल के साथ बकाया राशि जमा कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि अगर उपभोक्ता समय पर बिल जमा करते हैं, तो इससे बिजली विभाग का भी नुकसान कम होगा।

एसडीजे-एसकेपी



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
UP: Minister going from bicycle to office for environmental cleanliness
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3k0QAkI

No comments:

Post a Comment

इस पूरे हफ्ते झुलसाएगी तेज गर्मी, 47 डिग्री को पार कर जाएगा पारा! IMD ने बताया कब मिलेगी आग बरसाते सूरज से राहत?<br> https://ift.tt/riA5yLf

IMD Weather Alert 18 May 2026: उत्तर भारत इन दिनों झुलसाने वाली तेज गर्मी से जूझ रहा है. इस दौरान लोगों को दिन में लू और रात में भी चैन नहीं...