Wednesday, 4 November 2020

म प्र : बोरवेल में गिरे प्रहलाद को बचाने का अभियान जारी https://ift.tt/2I9DYea

निवाड़ी (मध्य प्रदेश), 5 नवंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले में बोरवेल के गडढे में गिर चार साल के प्रहलाद को बचाने की मुहिम पिछले 24 घंटों से जारी है मगर अब तक कोई सफलता नहीं मिल पाई है। सेना भी बचाव अभियान में लगी हुई है।

निवाड़ी जिले के सेतपुरा गांव में हरिकिशन का चार साल का बेटा प्रहलाद बुधवार को खेत में खोदे गए बोरवेल में गिर गया था। बीते 24 घंटों से बच्चे को सुरक्षित निकलाने का अभियान जारी है। सेना के दल के साथ अन्य दल राहत और बचाव के काम में लगे हुए हैं। प्रहलाद जिस बोरवेल के गड्ढे में गिरा है उसके समानांतर खुदाई की जा रही है।

बताया गया है कि खेत में बोरवेल के लिए खुदाई की गई थी। लगभग दो सौ फुट खुदाई हुई थी। खेलते समय बुधवार को प्रहलाद इस गडढे में गिर गया था। संभावना इस बात की जताई जा रही है कि बच्चा बीच मे फंसा हुआ है।

राज्य के गृहमंत्री नरेात्तम मिश्रा का कहना है कि बच्चा लगभग 49 फुट की गहराई पर फंसा हुआ है। अब तक 45 फुट तक की खुदाई कर ली गई है। प्रशासन पूरी रात लगा रहा, पूरा देश बच्चे के लिए दुआएं कर रहा है। ऑक्सीजन की सप्लाई की जा रही है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बच्चे के सुरक्षित निकालने की कामना करते हुए कहा, ओरछा के सेतपुरा गांव में बोरवेल में गिरे मासूम प्रह्लाद को बचाने के लिए स्थानीय प्रशासन के साथ सेना बचाव कार्य में जुटी है। मुझे विश्वास है कि शीघ्र प्रह्लाद को सकुशल बाहर निकाल लिया जायेगा। ईश्वर बच्चे को दीघार्यु प्रदान करें, आप और हम सब मिलकर प्रार्थना करें।

एसएनपी-एसकेपी



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
M: Campaign to save Prahlada falling in borewell continues
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/38c6KFH

No comments:

Post a Comment

वो दिन, जब पोखरण में भारत ने की शक्ति की गर्जना, महाशक्ति राष्ट्र बनते देख सहसा मुस्करा उठे थे बुद्ध<br> https://ift.tt/wQvJciD

What was Operation Smiling Buddha: भारत के लिए आज का दिन बेहद खास है. आज से 52 साल पहले इसी दिन भारत ने पोखरण में शक्ति की गर्जना की थी. उसे...