Thursday, 5 November 2020

2016 के हत्या के मामले में कर्नाटक के पूर्व मंत्री सीबीआई हिरासत में https://ift.tt/3p6DxlR

धारवाड़ (कर्नाटक), 5 नवंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय जांच ब्यूरो ने गुरुवार को पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता विनय कुलकर्णी को 2016 में हुई भाजपा जिला पंचायत सदस्य योगेश गौड़ा की हत्या के मामले में उनकी कथित भूमिका को लेकर पूछताछ करने के लिए हिरासत में लिया है।

सूत्रों के मुताबिक, कुलकर्णी को धारवाड़ टाउन पुलिस स्टेशन ले जाया गया। हत्या का मामला सबसे पहले यहीं दर्ज किया गया था। सीबीआई टीम ने पूर्व मंत्री के छोटे भाई विजय कुलकर्णी, उनके करीबी सहयोगी, कांग्रेस के कुछ नेताओं और योगेश की पत्नी से भी पूछताछ की है।

जून में सीबीआई ने उन पुलिस अधिकारियों से भी पूछताछ की थी जो योगेश गौड़ा हत्या मामले की जांच के दौरान धारवाड़ में पर्यवेक्षक अधिकारी थे।

मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। फिर पिछले साल 24 सितंबर को मामले की जांच सीबीआई के हाथ में आने के बाद सीबीआई ने 8 लोगों को गिरफ्तार किया, जिनमें से 7 न्यायिक हिरासत में हैं और एक जमानत पर बाहर है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक जिला पंचायत सदस्य योगेशगौड़ा की 15 जून 2016 को धारवाड़ के सप्तपुर में अपने ही जिम में कथित तौर पर एक संपत्ति विवाद के चलते 5-6 लोगों ने हत्या कर दी थी। योगेश गौड़ा के बड़े भाई गुरुनाथ गौड़ा की याचिका के बाद मामले को जांच के लिए सीबीआई को सौंपा गया था।

एसडीजे-एसकेपी



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Former Karnataka minister CBI detained in 2016 murder case
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3jTzDsw

No comments:

Post a Comment

तमिलनाडु में मंच पर दिखे थे राहुल गांधी, केरल में क्यों नहीं मिली इजाजत; किसने लगा दी रोक?<br> https://ift.tt/riA5yLf

Kerala CM Oath Ceremony: केरलम के नए सीएम वीडी सतीशन आज सीएम पद की शपथ लेंगे, शपथ ग्रहण समारोह में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित कई दिग्ग...